उत्तर प्रदेशलखनऊ

मुख्य विकास अधिकारी को जल प्रहरी अवार्ड से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित

जल संरक्षण पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा चलाये गये जल संरक्षण कार्यक्रम एवं नून नदी को पुनजीर्वित किए जाने के तहत किया गया सम्मानित

ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात

कानपुर देहात
13 दिसम्बर 2023

जल शक्ति मंत्रालय नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग के संयुक्त कार्यक्रम में नई दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में आयोजित जल प्रहरी सम्मान समारोह -2023 में मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन कानपुर देहात में जल संरक्षण पर किये गये उत्कृष्ट कार्यो एवं नून नदी को पुनजीर्वित किए जाने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी के पद पर रहते हुए यह कार्य जनमानस के सहयोग से संभव हो पाया है। उन्होंने जल संरक्षण और प्रबंधन के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय को धन्यवाद दिया और कहा कि यह सम्मान उन्हें अत्यधिक प्रोत्साहित करेगा।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button