नाजायज शराब के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
12 नवंबर 2023
#औरैया।
कोतवाली के उप निरीक्षक जाकिर हुसैन मय हमराही थाना कोतवाली औऱैया पुलिस द्वारा अभियुक्त जितेंद्र कुमार पुत्र विनोद कुमार कठेरिया निवासी पढीन थाना कोतवाली औरैया को गिरफ्तार किया गया।

जिसके विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 25 अदद अवैध देशी क्वार्टर बरामद हुए। इसी प्रकार से कोतवाली की महिला उपनिरीक्षक निशा चौधरी मय हमराही थाना कोतवाली औरैया पुलिस द्वारा अभियुक्त अतुल यादव पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी रुहाई मुहाल थाना कोतवाली औरैया को गिरफ्तार किया गया।

जिसके विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 22 अदद अवैध देशी क्वार्टर बरामद हुए। इसी तरह से कोतवाली की महिला उपनिरीक्षक निशा चौधरी मय हमराही थाना कोतवाली औरैया पुलिस द्वारा अभियुक्त हर्ष तिवारी पुत्र अनुरुद्ध तिवारी निवासी ब्रह्म नगर थाना कोतवाली औरैया को गिरफ्तार किया गया। जिसके विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 25 अदद अवैध देशी क्वार्टर बरामद हुए।






