उत्तर प्रदेश

उन्नाव जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती शकुन सिंह प्रतिनिधि शशांक शेखर सिंह सनी द्वारा आयोजित हुआ कार्यक्रम।।

Breaking


पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर जी का प्रेरक जीवन हमें सदैव यह सिखाता रहेगा कि सच्चा नेतृत्व केवल अधिकार नहीं अतीत सेवा संवेदना और नारी सम्मान से जुड़ा हो।

ग्लोबल टाइम्स 7
न्यूज़ नेटवर्क
उन्नाव ब्यूरो
फुन्नी त्रिपाठी

पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर जी की त्रिशताब्दी स्मृति के पावन अवसर पर अरोड़ा रिसोर्ट, उन्नाव में आयोजित भव्य कार्यक्रम में अध्यक्ष की भूमिका निभाना मेरे लिए एक अत्यंत गौरवपूर्ण, भावुक और अविस्मरणीय क्षण रहा।
यह केवल एक आयोजन नहीं था, बल्कि माँ अहिल्याबाई होल्कर जी के त्याग, न्यायप्रियता, और जनसेवा की भावना को नमन करने का एक पवित्र प्रयास था। उनके आदर्शों ने सदियों तक समाज को दिशा दी है, और आज भी वे हम सभी को नारी सशक्तिकरण व सच्चे नेतृत्व का जीवंत उदाहरण प्रदान करती हैं। कार्यक्रम की गरिमा को और भी ऊँचाई मिली जब उत्तर प्रदेश सरकार के लोकप्रिय मंत्री माननीय श्री धर्मपाल सिंह जी ने अपनी उपस्थिति से इसे सुशोभित किया। साथ ही भाजपा परिवार के सभी सम्माननीय प्रतिनिधिगण जैसे-भा.ज.पा. जिलाध्यक्ष श्री अनुराग अवस्थी BJP जी,  माननीय एम एल सी श्री रामचंद्र सिंह प्रधान जी, मोहान विधायक श्री बृजेश कुमार रावत Mla जी, पूरवा विधायक अनिल सिंह MLA जी सफीपुर विधायक श्री बम्बा लाल दिवाकर जी, भगवंत नगर विधायक श्री आशुतोष शुक्ला जी, उन्नाव नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री प्रवीण मिश्रा जी तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी व समर्पित कार्यकर्ता इस आयोजन की सफलता के साक्षी बने। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शकुन सिंह प्रतिनिधि शशांक शेखर सिंह ने कहा मैं हृदय से उन सभी महानुभावों का आभार प्रकट करता हूँ जिन्होंने इस ऐतिहासिक अवसर को भव्यता और दिव्यता प्रदान की।

पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर जी का प्रेरक जीवन हमें सदैव यह पसंद सिखाता रहेगा कि सच्चा नेतृत्व केवल अधिकार नहीं, अपितु सेवा, संवेदना और नारी सम्मान से जुड़ा होता है आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे

Global Times 7

Related Articles

Back to top button