उत्तर प्रदेशलखनऊ
वोकल फॉर लोकल” ओ.डी.ओ.पी. प्रदर्शनी (23 से 25 सितम्बर 2022) का आयोजन
ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला प़शासनिक संवाददाता
कानपुर देहात
22 सितंबर 2022
समस्त जनपद वासियों को उपायुक्त उद्योग चंद्रभान सिंह ने सूचित किया है कि मा० प्रधानमंत्री जी के उद्घोष “वोकल फॉर लोकल” के अन्तर्गत जनपद कानपुर देहात के ओ.डी.ओ.पी. उत्पादों एवं हस्तशिल्पीयो द्वारा निर्मित वस्तुओं (यूटेन्सिल्स, प्लास्टिक प्रोडक्ट एवं अन्य उत्पाद ) की प्रदर्शनी एवं बिक्री का आयोजन दिनांक 23 सितम्बर 2022 से 25 सितम्बर 2022 तक ईको पार्क, माती कानपुर देहात में किया जा रहा है अतः समस्त जनपदवासियों से निवेदन है कि प्रदर्शनी में ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रतिभाग करें एवं सामान खरीद कर लाभ उठायें। उपरोक्त प्रदर्शनी में उद्योग लगाने एवं स्वयं का रोजगार शुरू करने के लिये एक विशेष कैम्प भी लगाया जा रहा है।