उत्तर प्रदेशलखनऊ
डीएम,एसपी ने अपने-अपने कार्यालय में सुनी फरियादियो की समस्याएं

संबंधित अधिकारियो को दिए निस्तारण के निर्देश
जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
04 जुलाई 2023
#औरैया।
जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने मंगलवार को जनता दर्शन में आने वाले फरियादियों के आवेदन पत्र के अनुसार समस्याओं के समाधान हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्याओं का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। वही पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने पुलिस कार्यालय में आये फरियादियों की बारी-बारी से जनसुनवाई करते हुये उनकी समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना और पीड़ितों को न्याय का भरोसा दिलाते हुये गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध तरीके से न्यायोचित निस्तारण करने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया।






