उत्तर प्रदेश

गुरू पूर्णिमा पर वाल आश्रम पर संतो ने किया संत्सग


ओम कैलाश राजपूत संवाददाता फफूंद ब्यूरो रिपोर्ट। 21 जुलाई 2024
#फफूंद,औरैया। खानपुर वाल आश्रम पर संत मुक्तामणि साहब की यादगार में साहब चरणदास साहब ने कार्यक्रम आयोजित किया।जिसमे श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सबसे पहले चरणदास साहब ने पूजा अर्चना कर आरती उतारी और चरण वंदन किया, साथ में राष्ट्रीय कोरी कोली जागृत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बेचे लाल कोरी ने कहा कि गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागूं पाय, बलिहारी गुरु आपने गोविंद देव बताए। कबीरा हरि के रूठते गुरु के शरण में जाए, कहे कबीर को गुरू रूठते हरि नहीं होत सहाय। सच बराबर तप नहीं, झूठ बराबर पाप, जाके हृदय सांच है ताकि हृदय आप। जिसमें बाहर से पधारे कई जनपदों से कन्नौज, इटावा, कानपुर देहात व जालौन से संतों का समागम हुआ और सभी ने गुरु की महिमा का वर्णन किया। इसी क्रम में आये हुए संत महात्माओं ने संबोधित करते हुए अपने अपन विचार रखें। कबीर हरि के रूठते गुरु के शरण में जाए काहे कबीर गुरु रूठे हरि नहीं होत सहाय। साहब तेरी साहब घट रही समाय, जो मेहंदी के पात में लाली लखी न जाए। मीठा सबसे बोलिए सुख उपजे चाहूं ओर, वशीकरण यह मंत्र है तज दे वचन कठोर। इस शरीर में जब तक गुरू की शरण में नहीं जाओगे तब तक प्रकाश नहीं जा सकता, और प्रकाश नहीं जाएगा, तो कभी उजाला हो नहीं सकता। इसी क्रम में पातीराम कोरी प्रदेश अध्यक्ष, डॉक्टर शिवाजी, गीता सिंह कुशवाहा, महंत चरण दास साहब, रामवती देवी, अजय कुमार राठौर, विपिन कुमार राठौर, अब्दुल गफ्फार, रमेश चंद, प्रेम सिंह, रूप सिंह आदि ने विचार रखें। उसके बाद चरणदास साहब ने सभी को भंडारे का पान कराया और आश्रम पर सभी ने मिलकर गुरु ध्वज रोपण किया, सभी संतो को विदाई दी। कार्यक्रम में श्रद्धालुजन रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button