उत्तर प्रदेशलखनऊ

खाद के लिए समिति पर मची मारा मारी किसान परेशान !

खाद ना मिलने से बैरंग लौटे किसान

ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम कंचौसी ,औरेया संवाददाता प्रफुल्ल शुक्ला।

करीब एक सप्ताह बाद समिति पर डीएपी खाद पहुंची तो किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। खाद पहले पाने के लिए धक्कामुक्की और मारामारी मच गई।बड़ी संख्या में किसान लाइन में लगे रहे लेकिन उन्हें खाद ना मिलने से खाली हाथ लौटना पड़ा। भागयनगर ब्लाक के कंचौसी सहकारी समिति पर डीएपी की किल्लत होने के कारण किसान मजबूरी में निजी दुकानों से महंगी खाद लेने को मजबूर थे। तो वही शुक्रवार को एक रैक में कुल 230 डीएपी खाद समिति पर पहुंची। दो ट्रैक्टर से 230 बोरी डीएपी खाद सहकारी समिति कंचौसी भेजी गई। हर कोई पहले खाद पाना चाहता था। कर्मचारी जान पहचान के किसानों को पहले खाद देते नजर आए। इस पर अन्य किसानों ने विरोध किया। डीएपी के साथ नैनो यूरिया की शीशी भी किसानों दी गई।समिति के सचिव अनोज कुमार ने बताया कि 230बोरी डीएपी समिति पर भेजी गई थी। इसमें से 200 बोरी बांट दी गई।जब कि उच्च अधिकारीयों से 600 बोरी खाद की मांग की गई थी।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button