आवास न मिलने पर दिव्यांग बैठा आमरण अनशन पर , आखिर क्यों

मुख्यमंत्री, विधान सभा अध्यक्ष जिलाधिकारी को ददं बॉय करने के बाद भी नही मिला आवास
बीडीयो व अन्य अधिकारियों ने दूसरे का मकान दिखा कर किया आवेदन कैंसिल
नायब तहसीलदार ने आश्वासन देकर उसे पिलाया जूस*
ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात
भोगनीपुर
जनपद कानपुर देहात मे पैसा दो आवास व सरकारी सुविधा लो का चल रहा है जहां आखिर दिव्यांग को अनशन पर बैठना पड़ा जहॉ अमरौधा के एक कुष्ठ रोगी दिव्यांग ने अमरौधा ब्लाक के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए भोगनीपुर तहसील प्रांगण में आमरण अनशन शुरू किया है।
अमरौधा निवासी कुष्ठ रोग से पीड़ित दिव्यांग रजौली ने उपजिलाधिकारी के नाम दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि वह दोनों हाथों से कुष्ठ रोगी है। उसने आवास के लिए ब्लाक में प्रार्थना पत्र दिया लेकिन जांच के नाम पर उसके फूफा के लड़के सिपाही लाल का पक्का मकान दिखाकर उसका पक्का मकान बताकर उसका प्रार्थना पत्र रद्द कर दिया जाता है। जबकि वह झोपड़ी में निवास कर रहा है। वहीं बीडीओ उसका अधार कार्ड व पहिचान पत्र फर्जी बताकर भगा देते हैं। उसने जिलाधिकारी के जनता दर्शन, मुख्यमंत्री आवास जनता दर्शन व विधानसभा अध्यक्ष को अपना दर्द बताया था। उन्होंने निर्देश दिए थे कि अगर पात्र हो तो आवास दिया जाए। लेकिन बीडीओ ने उनकी बात तक नहीं सुनी। इस लिए उसे मजबूर होकर आमरण अनशन पर बैठना पड़ा। वहीं नायब तहसीलदार मनीष द्विवेदी ने बताया कि उसे समझा कर अनशन समाप्त करा दिया गया है। समस्या का समाधान जल्द कर दिया जायगा। लेकिन सोचने का विषय है ?