डीआरएम ने कंचौसी रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण कर समस्याओं को समझा।

Breaking
ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज नेटवर्क टीम कंचौसी औरैया/कानपुर देहात उप्र. विशेष संवाददाता सुरेश यादव
मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज रजनीश अग्रवाल ने दोपहर कंचौसी रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण कर समस्याओं की जानकारी ली।इस दौरान अधिकारियों से उन्होंने स्टेशन के एक नंबर और दो नंबर प्लेटफार्म की लंबाई ऊंचाई बढ़ा कर व्यवस्थित निर्माण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उहोंने स्टेशन पर साफ सफाई रखने और यात्रियों के बैठने के लिए बेचें बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया।
निरीक्षण के समय नगर के दिनेश तिवारी,सुरेश यादव आदि लोगों ने डीआरएम के समक्ष कंचौसी रेलवे स्टेशन पर दोनों मेन लाइन के बीच में फेंसिंग निर्माण कराए जाने,ओवर ब्रिज का निर्माण पूरा किए जाने,स्टेशन पर रैंप फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कराने,यात्रियों के लिए ठंडे पानी के लिए वाटर कूलर लगवाए जाने,स्टेशन पर यात्रियों के पहुंचने के लिए रेलवे फाटक से आने वाला मार्ग पक्का बनाए जाने समेत आदि यात्री सुविधाएं बढ़ाए जाने की मांग रखी गई जिसे शीघ्र पूरा किए जाने का आश्वासन दिया। वही रेलवे स्टेशन पर साफ सफाई और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त ना होने पर नाराजगी जताई है और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।इस दौरान संबंधित अधिकारियों के साथ स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार, रेलवे सुरक्षा बल फफूंद मौजूद रहा।






