कड़ी मेहनत हैं अस्मित की सफलता का सूत्र

Breaking
देश में एक समान शिक्षा व्यवस्था लागू हो जिससे सरकारी स्कूलों की व्यवस्था सुधरे
ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज नेटवर्क टीम औरैया/कानपुर देहात उप्र. स्टेट हेड संपादक डा. धर्मेन्द्र गुप्ता
कंचौसी।
जिले के साथ साथ पूरे देश के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में एक सामान और अच्छी शिक्षा व्यवस्था होनी चाहिए।जिससे युवाओं का भविष्य सुधर सके और रोजगार के अवसर मिल सके।यह रंजीत प्रताप बालिका विधालय के छात्र अस्मित गुप्ता का कहना है। जिन्होंने हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में जिले की टापटेन सूची में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। वह कड़ी मेहनत पांच छह पढ़ाई माता पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद को सफलता का सूत्र बता रहे है। अस्मित इस दौरान मोबाइल फोन और सोशल मीडिया से दूर रहे।पढ़ाई से रिलेक्स के लिए कुछ देर टीवी जरूर देख लेते थे।जिससे माइंड फ्रेश हो सके।
उहोंने अमेरिका इजराइल ईरान युद्ध के कारण दुनिया में गैस तेल और भारी मंहगाई का संकट खड़ा हो गया है।युद्ध से कई देशों के संबंधों में खराब प्रभाव पड़ा है।सोने चांदी के महंगे भाव पर इनका मत है कि यदि भाव कम होगे तो जमाखोरी ज्यादा होती हैं और आम आदमी ज्वैलरी नहीं खरीद पाता है।







