उत्तर प्रदेश

संयुक्त पुलिस टीम ने लूट की घटना से संबंधित 03 अभियुक्तों को मुठभेड में किया गिरफ्तार

*जीटी 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया कानपुर मंडल रिपोर्ट राम प्रकाश शर्मा*
*#औरैया।*  पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो पर नियंत्रण के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 19 अप्रैल 2026 को थाना दिबियापुर/स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना दिबियापुर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या  154/26 धारा 309(2) बीएनएस का सफल अनावरण करते हुए 03 नफर अभियुक्तगण शिवम,आशीष कुमार व असद उर्फ पोपे को पुलिस मुठभेड़ के पश्चात गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 01 अदद लैपटाप (डेल्ल ) कम्पनी, 01 अदद आधार कार्ड छाया प्रति, 02 अदद बैग व 2 लाख 53 हजार 200 रुपये व 02 अदद तमंचा .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व 04 अदद खोका कारतूस .315 बोर तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल बरामद की गई।
        दिनांक 18 अप्रैल 2026 को वादी बृजेश कुमार गुप्ता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना दिबियापुर में अभियोग मु0अ0सं0 154/2026 धारा 309(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। उच्चाधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षक कर घटना के शीघ्र अनावरण के लिए टीमों का गठन किया गया। जिसके क्रम में आज दिनांक 19 अप्रैल 2026 को थाना दिबियापुर व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर हीरा का पुर्वा पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग की जा रही थी, तभी एक तेज रफ्तार अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखे, पुलिस द्वारा संदिग्धों को टार्च की रोशनी से रुकने का इशारा किया गया, लेकिन पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल चालक ने अचानक मोटरसाइकिल हीरा पुर्वा रोड पर तेजी से मोड दी। जिस कारण मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गयी। पुलिस टीम द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी देने पर अभियुक्तगण-( शिवम व आशीष कुमार) ने जान से मारने की नियत से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा सिखलाये हुए तरीके से आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गई, जिसमें अभियुक्त शिवम के दोनों पैरों में और अभियुक्त आशीष कुमार के दाहिने पैर में गोली लगी। वहीं, झाड़ियों में छिपे तीसरे अभियुक्त असद उर्फ पोपे को घेराबंदी कर अभियुक्तगण को हिरासत में लिया गया। घायल अभियुक्तों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पूंछतांछ व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 154/26 मे धारा 317(2)/3(5) बीएनएस की बढोतरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है तथा प्रकाश में आए अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
     पूछताछ में अभियुक्तगण ने बताया कि उन्होंने साथ मिलकर  बृजेश कुमार गुप्ता को लूटने की योजना बनाई थी और कई दिनों तक उनके रास्तों की रेकी की थी। योजनानुसार 17 अप्रैल 2026 को पेप्सी गोदाम में काम करने वाले असद की सूचना पर, अभियुक्तगण ने अपाचे मोटरसाइकिल से पीछा कर असैनी-बरू के बीच उन्हें टक्कर मारकर रोका और तमंचे के बल पर रुपयों से भरा बैग, लैपटॉप व मोबाइल लूट लिया तथा आज लूट की रकम का बंटवारा कर भागने की फिराक में थे।गिरफ्तार अभियुक्तगणों में शिवम पुत्र प्रदीप कुमार नि0 ग्राम पचपेडा थाना सहार जनपद औरैया उम्र 24 वर्ष, आशीष कुमार पुत्र कप्तान सिंह नि0 ग्राम फतेहपुर थाना सहार जनपद औरैया उम्र 24 वर्ष, असद उर्फ पोपे पुत्र याकूब अहमद उर्फ कल्लू निवासी विवेकानन्द स्कूल के पास थाना सहार औरैया उम्र 23 वर्ष हैं। अभियुक्तों का पहले भी अपराधिक इतिहास बताता जाता है।
अनावरित अभियोग मु0अ0सं0 154/26 धारा 309(2) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 317(2)/3(5) बीएनएस थाना दिबियापुर जनपद औरैया। इस मामले में पुलिस ने एक अदद लैपटाप ( DELL )कम्पनी ,एक अदद आधार कार्ड छाया प्रति,दो अदद बैग के अन्दर कुल 2 लाख 53 हजार 200 रूपये,टीवीएस अपाचे मोटर साइकिल सं0- UP 74 AH 0059 ( घटना में प्रयुक्त )। दो अदद तमँचा .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस व 04 अदद खोका कारतूस .315 बोर बरामद किए। गिरफ्तार कर्ता पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक थाना दिबियापुर पंकज मिश्रा मय हमराह, प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 कुलदीप कुमार मय टीम।प्रभारी सर्विलांस टीम उ0नि0 समित चौधरी मय टीम, उ0नि0 राजेन्द्र सिंह मय हमराह थाना दिबियापुर जनपद औरैया, उ0नि0 अनिल कुमार मय हमराह थाना दिबियापुर जनपद औरैया, उ0नि0  सुरेन्द्र कुमार थाना दिबियापुर जनपद औरैया शामिल रहें।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button