नवागंतुक जिलाधिकारी ने कोषागार के डबल लाकर रूम में किया चार्ज ग्रहण।

Breaking
*सभी अधिकारी प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक सुने आमजनों की समस्याएं, समस्याओं का सार्थक व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना करें सुनिश्चित।*
*औरैया 21 अप्रैल 2026-* नवागंतुक जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने कोषागार स्थित डबल लाकर रूम में विधिवत विभिन्न चार्ज पत्रावलियों पर हस्ताक्षर कर कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने वरिष्ठ कोषाधिकारी से कोषागार के विभिन्न पटलों तथा डबल लाकर रूम में रखी वस्तुओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
उक्त के उपरांत जिलाधिकारी द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों एवं कलेक्ट्रेट के पटल सहायकों से संक्षिप्त परिचय प्राप्त करते हुए निर्देश दिए कि सभी विभागाध्यक्ष/ कार्यालय अध्यक्ष अपने-अपने कार्यालय में प्रतिदिन प्रात 10:00 बजे से अपराह्न 12:00 बजे तक स्वयं उपस्थित रहकर आगंतुकों व जन सामान्य की समस्याओं को धैपूर्वक विस्तार से सुने तथा सुनने के उपरांत आवश्यक कार्यवाही करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं सार्थक निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंसा के अनुरूप संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को दिलाए लाभ जिससे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा में जोड़ते हुए सामाजिक समानता के साथ-साथ आर्थिक उन्नयन भी किया जा सके। जिलाधिकारी ने नवाचार को बढ़ावा देते हुए सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि अपने-अपने विभाग में संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों को और बेहतर तरह से लागू करने हेतु आवश्यक कार्य योजना बनाकर उसे क्रियान्वित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी की प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं यथा- जनसुनवाई, फार्मर रजिस्ट्री, गौआश्रय स्थलों आदि पर विशेष ध्यान दिया जाए।
उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अविनाश चन्द्र मौर्य, वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रदीप कुमार, जिला विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा, उप जिलाधिकारी बिधूना गरिमा सोनकिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।




