वेदो के अध्ययन और मनन से समाज मे समरस्ता कायम हो सकतीहै यही भगवत और पुराणो का सार है आचार्य अरूण आर्य

Breaking
ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज नेटवर्क टीम औरैया उप्र. विशेष संवाददाता सुरेश यादव
औद्योगिक नगरी दिबियापुर बैसुन्धरा मे आयोजित तीन दिवसीय आयोजित बैदिक सम्मेलन मे आज खतौली मुजफ्फरनगर आये आचार्य अरूण भजन उपदेशक ने वेद शास्त्र को को समाज की सबसे बडी धरोहर बताया जिनके अध्ययन और मनन से समाज मे बैमनुष्यता मिटाकर सुख शान्ति से जीवन जिया जा सकता है यही देवताओ के बताये भगवत पुराणो का सार है जिसे महर्षि दयानंद सरस्वती ने अपनाकर संसार को एक दिशा दी है।

सम्मेलन मे पूर्व प्राचार्य डा.अजब सिंह यादव ने अपने संबोधन मे वैदिक पद्धति के अनुसार सभी को अपने घर परिवार मे नियमित हबन पूजन कर बडो का आदर सम्मान करना चाहिए जिसमे महिलाओ को जागरूक करना आवश्यक है सम्मेलन वेद प्रचारक बुद्ध सेन आर्य एटा गीतम सिह बदन सिह दर्शन सिंह आर्य फूल सिह आचार्य शिव सिह आनंद पाल सिंह अतुल यादव आदि ने विचार और संगीत मय भजनो के साथ लोगो वैदिक रीति-रिवाज अपनाने पर बल दिया सम्मेलन की अध्यक्षता जयनरायन शास्ती ने की।
बैसुन्धरा दिबियापुर वैदिक सम्मेलन मे भाग लेते आचार्य।






