उत्तर प्रदेश

विपक्ष की मानसिकता महिला विरोधी -प्रतिभा शुक्ला,राज्य मंत्री।


औरैया उप्र.
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता संपन्न हुई  । उत्तर प्रदेश सरकार मे राज्य मंत्री/ जिले की प्रभारी मंत्री  प्रतिभा शुक्ला ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि 16 और 17 अप्रैल को संसद में महत्वपूर्ण विधायकों का विरोध कर कांग्रेस ,समाजवादी पार्टी ,टीएमसी, डीएमके ने देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है और महिला विरोधी मानसिकता को पूरी तरह उजागर कर दिया।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कहा कि नीति निर्माण में महिलाओं को भागीदारी देना कोई उपकार नहीं बल्कि उनका स्वाभाविक अधिकार है । जिन्होंने इस ऐतिहासिक अवसर में बाधा डाली है,उन्हें आने वाले चुनावों में महिलाओं की आक्रोश का सामना करना पड़ेगा ।
राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला  ने कहा समाजवादी पार्टी जैसे विपक्षी दल कोटा के भीतर धर्म आधारित आरक्षण की असंवैधानिक मांग उठाकर प्रक्रिया को टालने की कोशिश कर रहे हैं, जो तुष्टिकरण और ध्यान भटकने का एक तकनीकी बहाना मात्र है  ।
भाजपा महिला सशक्तिकरण और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने हेतु इन महिला पूरी ताकतों के खिलाफ दृढ़ता से लड़ाई लड़ेगी। लेकिन इन दलों ने केवल एक विधेयक ही सदन में नहीं गिराया ,बल्कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी,  टीएमसी , डीएमके , देश की आधी आबादी की नजरों हमेशा के लिए गिर गए । ये दल लोकतंत्र के रक्षक होने का दिखावा करते हैं, लेकिन वास्तव में संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ और तुष्टिकरण के कारण महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित कर लोकतंत्र की मूल भावना को कमजोर कर रहे हैं । जब नारी शक्ति वंदन लाया गया ,तब इन विपक्षी दलों ने चुनावों के दबाव में उसके समर्थन किया ,लेकिन जब वास्तव में महिलाओं को अधिकार देने का समय आया तो उनकी महिला विरोधी सोच खुलकर सामने आ गई । विपक्ष की मानसिकता महिला विरोधी है ,यह स्पष्ट हो गया है ।भारतीय जनता पार्टी हमेशा महिलाओं के लिए लड़ाई लड़ेगी। आज देश में लाखों महिलाएं गांवों में पंचायत स्तर पर सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रही है , और निर्णय ले रही हे और अब वे संसद और विधानसभाओं में अपनी भूमिका निभाने के लिए पूरी  तरह तैयार है।विपक्ष को लगता है कि वह तकनीकी बहानों से जनता को भ्रमित कर सकता है लेकिन आज की महिलाएं सब समझती हैं ।यह एक विधेयक का विरोध नहीं बल्कि प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रति विपक्ष की हताशा का प्रदर्शन था । इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया,सदर विधायक गुड़िया कठेरिया , अजीतमल नगर पंचायत की अध्यक्ष आशा चक्र, जिला महामंत्री मनु राजपूत , यशवीर सिंह, विशाल शुक्ला,भूरे चोबे सहित प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट
चेतन गौर
तहसील ब्यूरो
औरैया

Global Times 7

Related Articles

Back to top button