अंतरराष्ट्रीय जादूगर मिस्टर इंडिया सम्मानित परसपुर में गर्व का माहौल !

Breaking
परसपुर गोण्डा। सामाजिक संगठन एकता फाउंडेशन द्वारा डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर जयंती 2026 के अवसर पर आयोजित “बाबासाहेब आंबेडकर नेशनल अवार्ड 2026” के लिए जनपद गोण्डा के विकास खण्ड परसपुर अंतर्गत ग्राम सीरपुरवा हरदिहा सपौर निवासी अंतर्राष्ट्रीय जादूगर मिस्टर इंडिया का चयन किया गया है। इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
इस पहल का उद्देश्य समाज में न्याय, समानता और सामाजिक परिवर्तन के मूल्यों को बढ़ावा देना है। संस्था द्वारा चलाए जा रहे “हर घर संविधान, घर-घर संविधान” एवं “संविधान जागरूकता और महान नेताओं का जनजागरूकता अभियान” के तहत लोगों को देश के संविधान, शिक्षा, रोजगार और मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
संस्था का संदेश है— “हम आपके हाथों में किसी पार्टी का झंडा नहीं, बल्कि देश का संविधान देंगे।”
फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. जय संजय रामटेके ने बताया कि यह राष्ट्रीय पुरस्कार उन व्यक्तियों और संगठनों को समर्पित है, जो समाज में समावेशी विकास, समानता और सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल भारत के संविधान निर्माता डॉ. बी. आर. आंबेडकर के विचारों से प्रेरित है।
कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर चेयरमैन वासुदेव सिंह,मण्डल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह, इंद्रप्रकाश शुक्ला,पूर्व मण्डल अध्यक्ष डॉ एस पी सिंह, रविशंकर सिंह(पवन),अजय शुक्ला,शिक्षक ज्ञानू सिंह,बृजेश सिंह,शिक्षक रामकुमार पाण्डेय सहित अन्य तमाम क्षेत्रीयजनो ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।





