उत्तर प्रदेश

तहसील अध्यक्ष नरवल शैलैंद कुमार द्वारा जरूरत मंदों को बाटे गये कंबल,खिले चेहरे

ग्लोबल टाईम्स 7
न्यूज नेटवर्क

कानपुर नगर ।
ठंड व शीतलहरी का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। गरीबों को ठंड से बचाने के लिए प्रशासन ने कंबल वितरण शुरू कर दिया है। नर्वल एसडीएम ऋषभ वर्मा व तहसीलदार द्वारा तहसील क्षेत्र के गांवों में बूढे बुजुर्ग,बेहसारा व जरूरत मंद लोगों को चिन्हित करके गर्म कंबल बांटने के निर्देश जारी किये जा चुके हैं। तहसील प्रशासन ने लेखपालों के माध्यम से जरूरतमंदों की सूची तैयार कराकर लोगों को कंबल दिलाए जाने के निर्देश दिये हैं।


शनिवार को नर्वल तहसील अंतर्गत गांव मंधना व बेहटा सकत में लेखपाल संघ तहसील अध्यक्ष शैलेंद कुमार व ग्राम प्रधान मंधना अशोक कुमार कुशवाहा एवं ग्राम प्रधान बेहटा सकत सूर्य प्रकाश यादव के सहयोग द्वारा जरूरत लोगों के घर पहुंचकर कंबल बांटे गये। कंबल पाकर महिला व बुजुर्गों के भी चेहरे खिल उठे।
लेखपाल तहसील संघ अध्यक्ष शैलेंद कुमार ने बताया कि गरीबों को ठंड से बचाने के लिए प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। जल्द ही और सभी गरीबों को कंबल मिलेंगे। उन्होंने बताया कि कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख स्थानों पर तहसील प्रशासन अलाव भी जलवाये जाने की व्यवस्था करा रहा है। ताकि सभी शीत लहर व ठंड से बचाव कर सके।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button