उत्तर प्रदेशलखनऊ
इटावा जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय ने आकाशदीप जैन को किया सम्मानित

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा
ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल
इटावा-* इटावा महोत्सव नुमाइश में आयोजित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए संयोजक एवं राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परि. के प्रदेश महासचिव आकाशदीप जैन को इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी 2022- 23 के ऐतिहासिक मंच पर जिलाधिकारी/ अध्यक्ष अवनीश कुमार राय ने शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश, सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार, उप जिला अधिकारी एवं जनरल सेक्रेटरी प्रदर्शनी विक्रम सिंह राघव, जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा, जनपद के सभी एसडीएम, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, तहसीलदार सदर सहित प्रदर्शनी समिति के सम्मानित सदस्य सहित आला अधिकारी मौजूद रहे






