अदालत के आदेश पर दुर्घटना का मुकदमा हुआ दर्ज
ग्लोबल टाइम्स- 7 न्यूज़ नेटवर्क
राकेश कुमार मिश्र
संवाददाता तहसील मैथा
04 नवम्बर 2022
शिवली कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित पेट्रोल पंप के पास लगभग डेढ़ माह पूर्व हुई दुर्घटना में मृत व्यक्ति की पत्नी द्वारा अदालत के माध्यम से अज्ञात बाहन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया है |
निरालानगर कस्बा शिवली निवासी 35 वर्षीय राज बहादुर ट्रक ने यू. पी. 92 टी पर क्लीनर थे, बिगत 22 सितम्बर 2022 को शिवली रसूलाबाद मार्ग पर स्थित विहारी जी पेट्रोल पंप के पास ट्रक का टायर पंचर हो जाने के कारण उसका टायर बदल रहा था था तभी सामने से आ रहा तेज रफ्तार अज्ञात बाहन अनियंत्रित होकर राज बहादुर को टक्कर मारते हुए भाग गया जिससे राज बहादुर गम्भीर रूप से घायल हो गया था, गम्भीर हालत में इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई थी|
इस घटना के संदर्भ में मृतक की पत्नी द्वारा शिवली कोतवाली में मुकदमा लिखाने का प्रयास किया गया था किंतु किन्हीं कारणों से मुकदमा नहीं लिखा गया था जिस कारण पीड़िता को न्यायालय का सहारा लेना पडा़ और न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश के अनुपालन में इस घटना का मुकदमा शिवली कोतवाली में लिखा गया है |






