उत्तर प्रदेश

बाजार गया युवक हुआ लापता

गुमशुदगी का मुकदमा हुआ दर्ज

ग्लोबल टाइम्स- 7 न्यूज़ नेटवर्क 0006
राकेश कुमार मिश्र
संवाददाता तहसील मैंथा
20 अक्टूबर 2023
# शिवली
कानपुर देहात, बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला युवक कहीं गुम हो गया देर रात तक घर वापस न आने पर परिजनों द्वारा उसकी सभी जगह तलाश की गई किंतु कोई सफलता न मिलने पर पिता द्वारा शिवली कोतवाली में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया गया है | प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भीखर नौबस्ता गांव निवासी किशन पाल सिंह पुत्र स्वर्गीय शिवनाथ सिंह का 32 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार दिनांक 19 अक्टूबर को दोपहर 11 बजे भाऊपुर बाजार जाने की बात कह कर घर से निकला था किंतु देर रात तक वापस न आने पर परिजन चिंतित हुए और सभी जान पहचान वाली जगह पर उसकी तलाश की गई किंतु कहीं भी संदीप कुमार का पता न चलने पर परेशान होकर पिता किशन पाल सिंह ने उचित कार्यवाही करने हेतु शिवाली कोतवाली में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया है| कोतवाली प्रभारी शिवनारायण सिंह ने बताया कि दी गई तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर संदीप कुमार की तलाश की जा रही है |

Global Times 7

Related Articles

Back to top button