उत्तर प्रदेशलखनऊ

जिलाधिकारी कानपुर देहात ने राहत चौपाल लगाकर किया ग्रामीणों को जागरूक।

ग्लोबल टाइम -7
न्यूज़ नेटवर्क 0040
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
21जुलाई 2023

सिकंदरा

सिकंदरा कानपुर देहात। तहसील सिकंदरा द्वारा प्रायोजित राहत चौपाल का आयोजन आज यमुना नदी के किनारे गांव गौहानी किया गया। राहत चौपाल के आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी कानपुर देहात नेहा जैन ने प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का तेजी के साथ क्रियानवन हेतु ग्रामीणों को आश्वासन दिया। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्रामीणों को जागरूक किया। जबकि वहीं पर पर्यावरण संतुलित बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम तेजी के साथ चलाने के संबंधित विभाग के कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावनाओं को देखते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से परगनाधिकारी सिकंदरा सुरभि शर्मा, तहसीलदार पूर्णिमा सिंह, खंड विकास अधिकारी राजपुर विजय शंकर शुक्ला, प्रधान जितेंद्र शुक्ला थाना प्रभारी अनुराग जीतमल के अलावा अन्य विभाग के अधिकारीगण मौजूद थे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button