उत्तर प्रदेशलखनऊ

शहब्दा में वृद्ध की लाश मिलने पर क्षेत्र में फैली सनसनी

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर भेजा शव विच्छेदनगृह

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
13 सितंबर 2023

#औरैया।

बुधवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के शहाब्दा गांव में एक वृद्ध की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लाश पर कीड़े पड़ जाने से वृद्ध की मौत करीब तीन दिन पहले होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। सूचना मिलते ही एसपी पुलिस के सभी उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं शिनाख्त होेने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहाब्दा में बुधवार की सुबह किसान खेतों पर काम करने के लिए निकले। तभी एक खेत में उन्हें एक वृद्ध की लाश दिखाई दी जिससे तेज दुर्गन्ध आ रही थी। सूचना मिलते ही एसपी चारू निगम, एएसपी दिगम्बर कुशवाह, सीओ सिटी महेन्द्र पाल सिंह समेंत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। वृद्ध की उमर यही 65 वर्ष के आस पास बताई जा रही है और अनुमान है कि उसकी मौत 3-4 दिन पहले हुई होगी। लाश में कीड़े पड़ गए थे जिससे चेहरा स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहा था। वहीं छानबीन में मिले मृतक के आधार कार्ड व बैंक पासबुक से पुलिस ने उसकी शिनाख्त की कोशिश की। जिसके बाद मृत वृद्ध की शिनाख्त राजेश कुमार पुत्र विश्राम सिंह निवासी ग्राम नंगला भजू पोस्ट भैंसोल अछल्दा के रूप में हुई। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव विच्छेदगृह चिचौली भेज दिया। मृतक के परिजन भी सूचना मिलते ही पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए जहां उनके करूण क्रंदन गूंज रहा था।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button