पति पर पत्नी ने दूसरी महिला को अपने साथ घर लाने का लगाया आरोप

महिला ने नाबालिक बच्चों के साथ थाना में पुलिस से की शिकायत
जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
22 अगस्त 2023
#बिधूना,औरैया।
बिधूना कस्बे की एक महिला ने अपने पति पर राजस्थान से किसी दूसरी महिला को अपने साथ घर लाने और विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए अपने नाबालिक बच्चों के साथ मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिधूना कस्बे के मोहल्ला पुराना बिधूना निवासी बबली पत्नी विजय सिंह ने बिधूना कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसका पति राजस्थान में काम करता है। उसका पति 20 अगस्त 2023 को जब घर आया तो वह अपने साथ एक महिला को भी लाया जब और जब उसके द्वारा महिला के संबंध में पूछा गया तो उसका पति आग बबूला हो गया और मारपीट करने लगा और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने शिकायती पत्र में कहा है कि उसके तीन छोटे नाबालिक बच्चे हैं जिनके भरण पोषण की समस्या उत्पन्न है का पति सहयोग नहीं करता है। पीड़ित महिला की शिकायत पर कोतवाल ललित कुमार ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।






