संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सिकंदरा में एडिशनल एसपी की अध्यक्षता में संपन्न।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क 0040
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज ब्यूरो सिकंदरा
17 जून 2023
सिकंदरा
सिकंदरा कानपुर देहात। संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सिकंदरा में एडिशनल एसपी राजेश पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें मात्र 94 फरियादियों ने अपनी फरियाद दर्ज कराई। सिर्फ 5 फरियादियों का मौके पर निस्तारण किया गया। एवं कि संपूर्ण समाधान दिवस पर परगनाधिकारी सिकंदरा आशीष कुमार मिश्रा, तहसीलदार पूर्णिमा सिंह, क्षेत्राधिकारी सिकंदरा प्रिया सिंह, खंड विकास अधिकारी राजपुर विजय शंकर शुक्ला विद्युत उपखंड अधिकारी सिकंदरा के अलावा अन्य विभागीय के अधिकारी गणो ने भाग लिया। प्राप्त खबरों के अनुसार अपने निर्धारित समय पर संपूर्ण समाधान दिवस सिकंदरा में जैसे प्रारंभ हुआ। फरियादियों का हुजूम उमड़ पड़ा। जबकि वहीं पर भीषण धूप की तपन के कारण फरियादियों में सन्नाटा पसरा रहा लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद फरियादियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई। सिर्फ 94 फरियादी दर्ज हुई सर्वाधिक शिकायतें 48 राजस्व विभाग की बताई जाती हैं। परगनाधिकारी सिकंदरा ने सभी शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निस्तारण के निर्देश दिए।