अमर शहीद राजा राव रामबक्स सिंह को दी गईश्रद्धाजंलि

ग्लोबल टाइम 7
न्यूज नेटवर्क
उन्नाव
फुन्नी त्रिपाठी
उन्नाव तहसील बीघापुर मुख्यमंत्री के निर्देश में राणा बेनी माधव बक्श सिंह स्मारक समिति अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने राजा राव राम बक्स सिंह के गांव डौंडिया खेड़ा पहुंचकर अमर शहीद सेनानी राज़ा राव राम बक्स सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि समिति मुख्यमंत्री के निर्देश पर समाज को जोड़ने का काम कर रही है। सदस्यों ने अमर सेनानी राना बेनी माधव बक्स सिंह की जयंती पर 24 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम को लेकर चर्चा की। सभी को आमंत्रित किया। अक्तूबर में होने वाली राजा राव रामबक्श सिंह की जयंती कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा हुई। समिति के पदाधिकारियों ने बैसवारा कल्याण समिति के अध्यक्ष मुन्ना सिंह अवधूत, महासचिव हरिओम सिंह कमल सिंह, बैजनाथ सिंह गौरा मुन्ना सिंह प्रधान रिंकू सिंह दीपक सिंह समेत पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।इस दौरान समिति अध्यक्ष के साथ ही संरक्षक पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह,ब्लॉक प्रमुख कौशलेंद्र सिंह, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह, राकेश सिंह भदोरिया, दिनेश सिंह, राजन कछवाह, सुनील सिंह भदोरिया, जीतेंद्र सिंह उर्फ राजू राठौर,अजय सिंह, पप्पू सिंह फौजी, श्याम सिंह भगवान खेड़ाआदि भारी मात्रा में लोग मौजूद रहे रहे।






