उत्तर प्रदेश

खेत पर खड़े अधेड़ को लाठी मारकर किया घायल, मुकदमा दर्ज

जीटी-7, ओम कैलाश राजपूत संवाददाता फफूंद।
04 अप्रैल 2024

#फफूंद,औरैया।

थाना क्षेत्र के गांव तुर्कीपुर में एक ब्यक्ति को गांव के ही एक युवक ने गाली- गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। पीडित ने थाने में तहरीर देकर डॉक्टरी परीक्षण के लिए सीएचसी दिबियापुर में भेज दिया है। थाना क्षेत्र के गांव तुर्कीपुर फफूंद निवासी देवेंद्र कुमार पुत्र नजर सिह गांव में खेतो पर बुधवार की सुबह गये हुए थे, तभी वहा पर गांव के ही दीपेश कुमार पुत्र हनुमंत उर्फ अफसर आगये और गाली गलौज करने लगा जब उन्होंने विरोध किया तो सिर में लाठी मारकर घायल कर दिया। पीडित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायल को डॉक्टरी परीक्षण हेतु सीएचसी दिबियापुर भेज दिया है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button