उत्तर प्रदेशलखनऊ

बारिश ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल !

जल निकासी न होने से जनता परेशान।
ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम औरैया/कानपुर देहात, ब्लॉक संवाददाता ब्रजेश बाथम,संवाददाता प्रफुल्ल शुक्ला।

बुधवार की रात हुई वर्षा ने कंचौसी कस्बा में नाली की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। नाली की सफाई न होने के चलते कूड़ा-कचरा सड़क पर आ गया। जिसके चलते लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सहार ब्लॉक के नोगवा ग्राम पंचायत के मजरा पुरवा महिपाल में जल निकासी की समूचित व्यवस्था नहीं की गई है। कंचौसी रेलवे स्टेशन के समीप स्थित पुरवा महिपाल में जलभराव होने से लोगो का निकलना मुश्किल हो गया। वही नाली की सफाई ना होने से नाली जाम हो जाती है और सफाई न होने के चलते बदबू आने लगता है। बुधवार की रात हुई वर्षा ने सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। नाली का गंदा पानी व कूड़ा सड़क पर बहने लगा। जिसके चलते लोग परेशान नजर आए। ग्रामीणों का आरोप है कई बार ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार से नाली की सफाई करवाने के लिए कहा लेकिन ग्राम प्रधान ने आज तक कोई सुनवाई नहीं की बीडीओ सहार विश्वनाथ पाल ने कहा कि जल्द ही पूरे मजरे की नालियों की सफाई करवाई जायेगी। जल निकासी की व्यवस्था की जाएगी।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button