उत्तर प्रदेशलखनऊ

यमुना नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से आधा दर्जन गांव हुए प्रभावित ग्रामीणों को डुगिया का लेना पड़ रहा सहारा

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो
25 अगस्त 2022

सिकंदरा कानपुर देहात। यमुना नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से तहसील सिकंदरा क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में आ जाने से ग्रामीणों में भीषण हाहाकार मच गया। वही पर खबर पाकर तहसील प्रशासन सिकंदरा ने जायजा लेकर तत्काल प्रभाव से राहत दिलाए जाने का आश्वासन दिया। प्राप्त खबरों के अनुसार सिकंदरा तहसील क्षेत्र के गांव गौहानी बांगर के पूर्व प्रधान किशन निषाद ने हमारे संवाददाता को बताया कि अचानक यमुना नदी का जलस्तर बढ़ जाने से गांव में पानी प्रवेश कर गया है। जिससे गलियों में जलस्तर बढ़ जाने से आवागमन प्रभावित हो रहा है।

इतना ही नहीं घरों के अंदर पानी का जल भराव तेजी से होने लगा है। जिसके कारण राशन सामग्री ग्रामीण जन निकाल रहे हैं। इतना ही नहीं डुगिया का सहारा भी ग्रामीणों को घरों में रखा सामान हटाने के लिए लेना पड़ रहा है। पानी जलभराव के कारण कई दर्जन ग्रामीण जन परेशान है। उल्लेखनीय है कि जलभराव की सूचना पाकर परगना अधिकारी सिकंदरा ने भी जाकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों को तत्काल प्रभाव से सरकारी सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया। इसी प्रकार यमुना के किनारे जैसलपुर, महदेवा, बैजा मऊ, बछाटी, आज गांव में भीषण जलभराव यमुना नदी का हो गया है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button