उत्तर प्रदेश

भाजपा नेत्रियों ने समूह की महिलाओं के साथ की चाय पर चर्चा ! कन्नौज


राजेन्द्र सिंह
ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज नेटवर्क लखनऊ उत्तर प्रदेश
कन्नौज ।आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी कसर नहीं छोड़ना चाहती उसी को लेकर पार्टी के पदाधिकारी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा ने पार्टी संगठन के साथ सामाजिक संगठनों के बीच पहुंचना भी शुरू कर दिया है। इसके लिये भाजपा महिला मोर्चा ने गांव में चलने वाले स्वयं सहायता समूहों के साथ चाय पर चर्चा शुरू की है। आज कन्नौज में भाजपा के लोकसभा कार्यालय पर स्वयं सहायता समूह के करीब 500 महिलाओं के साथ चाय पी चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत भाजपा ने यह कार्यक्रम शुरू किया है। चाय पर चर्चा के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भाजपा नेत्रियो ने संवाद किया और बजट। में घोषित महिला सशक्तिकरण को लेकर पीएम की 2 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने की योजना के बारे में बताया।

Alok Mishra

Related Articles

Back to top button