जिला अध्यक्ष आलोक दिक्षित सहित जिला कमेटी के पदाधिकारियों की उपस्थिति में शहर कमेटी का किया गया विस्तार

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल
इटावा~ उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नवनियुक्त शहर अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा नें जिला कमेटी के अध्यक्ष आलोक दीक्षित सहित जिला कमेटी के पदाधिकारियों की उपस्थिति में शहर कमेटी का विस्तार किया। शहर अध्यक्ष संजय कुमार नें बताया कि लगभग हर ट्रेड के व्यापारियों को संगठन से जोड़ा गया है, सब मिल कर व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष करेंगे। कमेटी में अवनीश वर्मा को शहर महामंत्री, गौश मुहम्मद को कोषाध्यक्ष, धर्मेंद्र सिंह चौहान को उपाध्यक्ष, गौरव मिश्रा उपाध्यक्ष, नीरज गुप्ता उपाध्यक्ष, आशीष भदौरिया उपाध्यक्ष, प्रतीक गुप्ता उपाध्यक्ष,शहनवाज अंसारी उपाध्यक्ष, योगेश पांडे को लाइन पार अध्यक्ष, अमित त्रिवेदी को शहर सचिव, अकिंत जैन शहर सचिव,
पवन अग्रवाल शहर सचिव, धर्मेंद्र यादव संगठन मंत्री ,फराज खान शहर सचिव, दिलीप कुशवाहा संगठन मंत्री, रवी कुशवाहा संगठन मंत्री, अंकित जैन संगठन मंत्री, आनंद वर्मा संगठन मंत्री बनाया गया। इस अवसर पर जिला मंहामंत्री रिषी पोरवाल, जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, भारतेन्द्र भारद्वाज,हाजी शेख आफताब, हाजी गुड्डू मंसूरी, बीके यादव, अजीत कुमार, लकी, जैनुल आबदीन, महिला जिलाध्यक्ष अर्चना कुशवाहा, युवा जिलाध्यक्ष रियाज अब्बासी, रविंद्र सिंह जाटव, डीपी सिंह तौमर, वीनू जाटव, सीमा श्रीवास्तव,निशा सक्सेना, सोनी यादव आदि उपस्थित रहे।