उत्तर प्रदेशलखनऊ

जिलाधिकारी ने बैठक में नाराजगी व्यक्त कर दिए दिशा- निर्देश

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
03 मई 2023

#औरैया।

जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने सदर विकास खण्ड कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक में विभागीय अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि किसी भी कार्य के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र हेतु प्राप्त आवेदन पत्र को किसी भी दशा में लम्बित न रखा जाए। आवेदन की स्थिति देखने के तत्काल बाद यदि निस्तारण करने योग्य है तो निस्तारण करते हुए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करना सुनिश्चित करें और अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा सकता है तो लिखित में सम्बंधित को कारण सहित पत्र जारी किया जाए।
.बैठक में गेहूं खरीद की भी समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ सुधांशु शेखर चौबे को निर्देशित किया कि शासन के निर्देशानुसार ग्रामीण स्तर पर भी गेहूं क्रय केंद्र खोल कर कृषकों की गेहूं की फसलोत्पादन क्रय की जाये ताकि कृषक अपनी फसल विक्रय करने के लिए परेशान न हो और उनको वाजिब मूल्य उनके स्थानीय स्तर पर ही मिल सके। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद में किसी प्रकार की कोई शिथिलता सम्बन्धी शिकायत प्राप्त होने पर सम्बंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अर्चना श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक डीआरडीए हरेंद्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर रमेश यादव सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारी व विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button