उत्तर प्रदेश

लापता युवक का शव तालाब में मिला!

उत्तर प्रदेश

 

दो दिन से था गायब, परिजन कर रहे थे खोजबीन
*जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, राम प्रकाश शर्मा। 20 सितंबर 2024*
*#कंचौसी,औरैया।* मंगलपुर थाना क्षेत्र के रेलवे क्रासिंग के पास तालाब में दो दिन से लापता युवक का शव पानी में उतरता मिला। शव पानी में उतरते मिलने पर कस्बे में सनसनी फैल गई। युवक की पहचान सुंदरपुर निवासी रणधीर सिंह पुत्र दुर्गा सिंह के रूप में हुई हैं। चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह तोमर ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया और परिजनों सौप दिया।
जानकारी के अनुसार शुकवार सुबह रेलवे फाटक के पास तालाब में ग्राम पंचायत नौगवा के मजरा सुंदरपुर थाना दिबियापुर इलाके का निवासी रणधीर सिंह पुत्र दुर्गा सिंह उम्र करीब 40 वर्ष कई दिनों से गायब था। एक युवक का शव तालाब मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले रात्रि में युवक घर से निकला था। तब से परिजनों ढूंढ रहे थे। परिजनों ने यह भी बताया कि दिमागी संतुलन कुछ सही नहीं था। छोटे से ही मंदबुद्धि था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनों को सुपुर्द करा दिया। युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Global Times 7

Related Articles

Back to top button