उत्तर प्रदेशलखनऊ

ग्राम प्रधान की प्रताड़ना से क्षुब्ध पीड़ित ने जिलाधिकारी, ब एस पी औरैया से लगाई गुहार

ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज नेट वर्क,कंचौसी सहार ब्लॉक रिपोर्टर बृजेश बाथम
कंचौसी औरैया
सहार ब्लॉक के ग्राम पंचायत ढिकियापुर निवासी महेश चंद्र पुत्र राम स्वरूप ने ग्राम प्रधान ढिकियापुर दिनेश राठौर की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर जिलाधिकारी ब पुलिस अधीक्षक महोदया से न्याय की गुहार लगाई है ।दोनो वरिष्ठ अधिकारियों को दिए गए प्रार्थना पत्रों में पीड़ित ने उल्लेख किया है कि मारपीट और गाली गलौज करके प्रधान द्वारा जो उसके साथ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया गया है उसके लिए उसे न्याय मिलना चाहिए।कई बार शिकायत करने के बाबजूद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई जब की योगी सरकार में किसी गरीब या निर्दोष का उत्पीड़न करने पर बाबा का हंटर सदैव तैयार रहता है।पीड़ित को आवास हेतु अभी तक साफ सुथरी अविवादित भूमि आवंटित नहीं की गई और उसे झूठा भरोसा दिलाकर बराबर मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है।इसी मानसिक उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर पीड़ित ने 15 फरवरी 2023 से कंचौसी बाजार के निकट डाo भीम राव अंबेडकर पार्क में आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button