उत्तर प्रदेश

खतरे के निशान के ऊपर पहुंचकर स्थिर हुआ यमुना का जलस्तर

Breaking


*इटावा औरैया सम्पर्क मार्ग पर भी पहुंच गया पानी गौहानी मार्ग पहले से ही है बन्द*
*जीटी 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, रामप्रकाश शर्मा। 07 सितंबर 2025* 
*#अजीतमल,औरैया।* चार दिनों से बढ़ रहा यमुना नदी का जल स्तर 113.13 पर जाकर स्थिर हो गया हे जिससे लोगो को कहा राहत मिली है वही तहसील प्रशासन भी राहत महसूस कर रहा है। यमुना का जलस्तर सिकरोडी पुल के बाद इटावा औरैया के सम्पर्क मार्ग पर भी पहुंच गया है। जबकि सिकरोड़ी के तीनों मोहानों पर पानी पहुंच गया है, तथा गोहानी कला मार्ग पहले से ही बंद है। गौहानी कलॉ में पहुंचने बाले ग्रामीण आदि नाव में बैठकर ही गॉंव पहुंच रहे हैं। वही अब बाढ़ का पानी कम होने की। संभावना से  ग्रामीणों ने जहां राहत महसूस की है तो वही गॉंव में स्वास्थ्य टीमों ने पहुंचकर लोगों की जांच कर दवा वितरण का कार्य शुरू कर दिया है।
    कोटा वैराज से छोड़ा गया पानी ने यमुना का जल स्तर इतना बड़ा दिया था कि यमुना के किनारे बसे गॉवो में त्राही त्राही मच गयी थी लेकिन रविवार को।यमुना का जलस्तर 113.13  मीटर पर पहुंच कर पानी का भाव  स्थिर हो गया हे। यमुना का जल स्तर  खतरे के निशान से उपर ही है। लगातार जल स्तर बढ़ने से सीकरोडी पुल के बाद इटावा औरैया सर्म्पक तक भी पानी पहुंच गया हे जबकि गौहानी कलॉ मार्ग पर पहले से ही पानी बह रहा है जिसेस आवागमन नाव के द्वारा किया जा रहा है।
      बाढ़ का सबसे ज्यादा खतरा गॉंव सिकरोड़ी, गौहानी कला, गौहानी खुर्द, जाजपुर, असेवटा, असेबा, जुहीखा, बडेरा, गूंज  ततारपुर, बबाईंन, आदि में होता है।लगाते बाढ का पानी बढ़ने से लोगो की मुसीबतें बढ़ गयी थी लोगो की परेशानिया साफ देखी जा रही थी बाढ़ का पानी बढ़ने से सिकरोड़ी पुल के दोनो ओर पानी भरना शुरू हो गया था जिससे इटावा की ओर कटान ज्यादा होने के चलते सड़क तक पानी पहुच गया है। जिससे सड़क के इटावा जिले के गॉंव गढ़ा कास्दा के किसानों द्वारा मड़ैया रखकर उसमें रहकर खेतों की रखवाली करते थे, जो पूरी तरह डूब गई थी। लगातार पानी बढ़ने से लोग गांव छोड़कर ऊपर बसने तैयारी में लग गए थे। ग्रामीणों ने बताया है कि पहले आई बाढ़ का मंजर आज भी याद आता है तो सिहर जाते है। अगर पूरे गांव में पानी आ गया तो सब बर्वाद हो जाएगा। वही बाढ़ प्रभात क्षेत्र में अजीतमल स्वास्थ्य विभाग की टीमें गॉंव सिकरोड़ी, गौहानी कला एवं बडेरा आदि सहित बाढ़ क्षेत्र के गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम परीक्षण कर रही है तथा मरीजों को चिन्हित कर  दवा वितरण कर रहीं हैं। उपजिलाधिकारी निखिल राजपूत ने बताया यमुना का जल स्तर अब स्थिर हे और कम होना शुरू हो गया है। अब खतरे की कोई बात नही है फिर भी तहसील प्रशासन सहित अन्य विभाग के कर्मचारी लगातार गॉंवों में पहुंच रहे हैं और राहत कार्य कर रहे हैं। गॉंव में स्वास्थ्य टीम लगातार मरीजों को देखकर दवा आदि दे रही हैं।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button