उत्तर प्रदेश

होली मिलन आयोजन में सम्मान समारोह एवं जवाबी फाग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन !



कार्यक्रम आयोजक पंकज सिंह ने आये हुए अतिथियो को अंगवस्त्र प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया!

ग्लोवल टाइम्स 7
न्यूज नेटवर्क
उन्नाव ब्यूरो
फुन्नी त्रिपाठी

उन्नाव तहसील वीघापुर थाना बारा सगवर क्षेत्र के गांव – दलपत खेड़ा में परम्परागत  आयोजित होली मिलन समारोह पर शनिवार शाम विराट जवाबी फाग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे क्षेत्र की विभिन्न गांवो फाग पार्टियों के बीच फाग गायन का जबरदस्त  मुकाबला देर रात तक चलता रहा।

फगुहारों ने धार्मिक व राष्ट्रीयता से भरे फाग गीतों से लोगों का मन मोह लिया व खूब वाहवाही लूटी। -फगुहारों ने ‘हनुमान लंक ख्यालये होरी’, ‘जब रथ हरि अर्जुन को हांको, ‘अवध मां राना भयो मरदाना, मनु बसै म्वार वृंदावन मां, बक्सर मां भगदरि भई भारी जैसी धार्मिक, ऐतिहासिक फागो का गायन करके खूब वाहवाही लूटा। लोगों ने अंबीर गुलाल बरसाकर फाग का आनंद उठाया।
आयोजित जवाबी फाग प्रतियोगिता में क्षेत्र के गांव दलपतखेड़ा, चेतरा, हिलगी, मझिगवां, रूपपुर, चौथाई, रुदीखेड़ा, केसरी खेड़ा, बयगुलालखेड़ा, झोथराखेड़ा, पृथ्वीखेड़ा समेत लगभग एक
दर्जन से अधिक गांवो से फाग की टोलियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व ब्लाक प्रमुख रामचंद्र सिंह पप्पू ने कहा कि होली का त्यौहार आपसी सद्भाव भाईचारा प्रेम को बढ़ावा देने का सबसे बेहतरीन माध्यम है। होली के अवसर पर लोग गिले शिकवों को भुलाकर आपस में गले मिलते हैं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सपा नेता अंकित सिंह परिहार ने कहा भारतीय संस्कृति ही बसुधैव कुटुंबकम की रही है। इस तरह के आयोजन निश्चित ही समरसता
को बढ़ावा देने का काम करते हैं। कार्यक्रम संयोजक पंकज सिंह फौजी ने विशिष्ट अतिथि, पत्रकार व गणमान्यों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। संचालन कवि कमलेश शुक्ला ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता अविचल शुक्ला, कवि नरेन्द्र सिंह आनंद, बृजेश सिंह प्रधानाचार्य, सुरेन्द्र सिंह, पिन्कू सिंह राम ठाकुर, जिला पंचायत प्रतिनिधि रामबिलास निर्मल, फुन्नी त्रिपाठी, निशाकांत दीक्षित, पिंकू सिंह, रामजी यादव, विपिन सिंह, शरद सिंह, चुत्रू असौरिया आदि रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button