IGRS शिकायतों के निस्तारण में ओरैया पुलिस तीसरी बार भी प्रदेश में प्रथम!

*औरैया पुलिस*
*समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) के अन्तर्गत जनशिकायतों के निस्तारण में प्रदेश रैंकिंग में औरैया पुलिस को मिला लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान-*
माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जनशिकायतों के उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में पुलिस अधीक्षक, जनपद औरैया के निर्देशन में समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (I.G.R.S.) से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में माह फरवरी -2026 की प्रदेश रैंकिंग में जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का मा० मुख्यमंत्री कार्यालय से मूल्यांकन में प्रदेश के सभी 75 जिलों में जनपद औरैया ( थाना अजीतमल , अछल्दा , सहायल , ऐरवाकटरा , सहार , बेला , अयाना , कुदरकोट ) को लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है (विगत दो माह में भी प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था) इसके साथ ही थाना रैंकिंग में जनपद के 08 थानों को शत-प्रतिशत कार्यवाही के लिये प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
औरैया पुलिस द्वारा मा० मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, ऑनलाइन प्राप्त शिकायतों, समाधान दिवस, उच्चाधिकारीगण आदि पटलों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया गया।
इस परिणाम के लिए पुलिस अधीक्षक, जनपद औरैया ने IGRS सेल से जुड़े सभी अधिकारी/कर्मचारीगणों की कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की है तथा उन्हें पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया है। भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा हेतु तत्पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।






