भारत उन्नयन समिति परिवार आम जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया!

Breaking
ग्लोबल टाइम्स 7
न्यूज नेटवर्क
उन्नाव ब्यूरो
फुन्नी त्रिपाठी
*भारत उन्नयन समिति परिवार पिछले कईवर्षों से लगातार आम जन मानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता जन जागरूकता महा अभियान संचालित करता चला आ रहा है जिसके अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों,धार्मिक स्थलों पर संस्था के पदाधिकारी गण जाकर वहां फैली हुई गंदगी को झाड़ू लगाकर साफ सफाई करते रहते हैं इसी स्वच्छता श्रृंखला के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों,इण्टर कॉलेजों,डिग्री कॉलेजों में संस्था के पदाधिकारी गण जाकर वहां के छात्र-छात्राओं को स्वच्छता उद्बोधन देकर स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हैं कई वर्षों से संस्था परिवार द्वारा जो स्वच्छता जन जागरूकता महा अभियान संचालित किया जा रहा है उससे आम जन मानस में स्वच्छता के पुष्प पल्लवित भी हो रहे हैं ।*
*संस्था द्वारा संचालित सभी कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक उन्नाव शहर के न्यू भजन होटल के मीटिंग हाल में की गई इस बैठक में संस्था द्वारा अभी तक किए गए स्वच्छता कार्यक्रमों की समीक्षा प्रदेश अध्यक्ष देवेश प्रताप सिंह ने की और कार्यक्रमों की अभूतपूर्व सफलता को दृष्टि गत रखते हुए संस्था के पदाधिकारी ने आपसी सहमति से कुछ और निर्णय लिए हैं जो निम्न हैं -*
*1- उन्नाव शहर के 32 वार्डों में भारत उन्नयन समिति संस्था के बैनर तले मोहल्लों में स्वच्छता गोष्ठियां आयोजित कर मोहल्ला वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा ।
*2- जिला अधिकारी महोदय को प्लॉस्टिक/थर्मोकोल के उत्पादों तथा पॉलीथिन को बंद कराने के लिए ज्ञापन देकर आग्रह किया जाएगा ।
*3- शराब से हजारों घर पीड़ित हैं आम जनमानस को शराब से होने वाले नुकसानों और बचाव के विषय में गोष्ठियां और रैलियां निकालकर बताया जाएगा तथा उनको उत्तम स्वास्थ्य के लिए जागरूक किया जाएगा ।
*4- संस्था द्वारा संचालित स्वच्छता जन जागरूकता महा अभियान सहित सभी कार्यक्रमों की श्रृंखला में ग्रामीण क्षेत्रों में “निःशुल्क चिकित्सा शिविरों” के आयोजन कार्यक्रमों को गति दी जाएगी ।
*5- संस्था आम जनमानस को प्राचीन वैदिक संस्कृति और ज्ञान को बढ़ाने हेतु प्रत्येक धार्मिक स्थलों पर पुस्तकालयों/वाचनालयों की स्थापना करेगी संस्था को ऐसा प्रतीत हुआ है कि समाज में बहुत कम लोग होंगे जिनको अपने वेदों और अपने पुराणों का संपूर्ण ज्ञान होगा ऐसे लोगों के लिए ही संस्था ने इस प्रकार के पुस्तकालयों/वाचनालयों की स्थापना करने हेतु अपने कदम बढ़ाए हैं ।
बैठक में देवेश प्रताप सिंह,विकास नारायण गुप्त,डॉ० अंशुमान अग्निहोत्री,अजय अगम,राकेश द्विवेदी,अधिवक्ता महेन्द्र शंकर त्रिपाठी,हिमांशु शर्मा,डॉ० बृजेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभात साहू,शिव वीरेन्द्र कुशवाहा,आशा देवी चौधरी आदि उपस्थित रहे ।






