उत्तर प्रदेश
सहायल थाना क्षेत्र ग्राम सिखु में अंत्योष्टि स्थल में मिट्टी में दबी एक मोटरसाइकिल मिलने से हड़कंप मचा

Breaking
ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज नेटवर्क टीम सहायल/लहरापुर,औरैया, संवाददाता चेतन गौर
सहायल थाना क्षेत्र के ग्राम सिखू में अंत्येष्टि स्थल में मिट्टी में दबी एक मोटर साइकिल मिलने से हड़कंप मच गया।
खेत में काम कर रहे ग्रामीण की नजर गड्ढे में दबे वाहन पर पड़ी, जिसके बाद 112 पर सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से करीब 6 माह से दबी बजाज डिस्कवर बाइक को बाहर निकलवाया गया ,नंबर प्लेट स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर चेसिस नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं तेजी से फैल रही है।






