उत्तर प्रदेशलखनऊ

युवक ने तौलिया से फंदा लगा कर की आत्महत्या।

दिल्ली से घर लौटा था।

ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम चकरनगर, इटावा तहसील ब्यूरो नीरज त्रिपाठी।

थाना भरेह के गढा कास्दा गांव में शाम 6बजे के करीब आंनद कुमार पुत्र राम महेश दोहरे उम्र 22बर्ष ने घर के अंदर आंगन में लगे जाल में तौलिया से फांसी फंदा लगा लिया।परिजनों ने बताया बेटा दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। शनिवार को वापस लौटा था। किस कारण उसने फांसी लगा ली घर में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ था।थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर गोविंद हरि वर्मा ने बताया शनिवार को ही प्राइवेट नौकरी से वापस लौटा था।परिजनों द्वारा बताया गया उसने घर के अंदर आंगन की लोहिया जाल में तौलिया से फंदा लगा लिया।
शव का पंचनामा भर डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है सीओ राकेश वशिष्ठ ने बताया युवक ने किस कारणवश फंदा लगाया है इसकी जांच पड़ताल की जा रही है,परिजनों ने किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button