उत्तर प्रदेश

तिर्कों गांव में अज्ञात कारणों से धान की फसल में लगी आग


आठ किसानों की 30 बीघा खड़ी धान की फसल जलकर हुई खाक
*जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, राम प्रकाश शर्मा। 14 नवंबर 2024*
*#बिधूना,औरैया।* तिर्कों गांव के समीप खेतों में पकी खड़ी धान की फसल में आग लगने से आठ किसानों की लगभग 30 बीघे धान की फसल जलकर खाक हो गई है। ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर भीषण आग पर काबू पाया है। भाकियू अराजनैतिक  के नेताओं ने अग्नि पीड़ित किसानों को जल्द आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की है।                                                    .प्राप्त जानकारी के मुताबिक बेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम तिर्कों गांव में खेतों में पकी खड़ी धान की फसल में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई और देखते ही देखते गांव के आठ किसानों की 30 बीघे से अधिक धान की फसल आग से जलकर खाक हो गई है। आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास तमाम गांवों के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंच गए और खेतों में लगी आग को कई घंटे की कड़ी मशक्कत कर बुझाया। हालांकि पुलिस भी घटना की सूचना पर पहुंची लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस के विलंब से पहुंचने की बात कही है। भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव भाकियू अराजनैतिक के जिला प्रवक्ता डॉ धीरेंद्र सिंह सेंगर तहसील अध्यक्ष दया कृष्णा उर्फ नीटू यादव तहसील संगठन मंत्री अनिल कुमार सिंह सेंगर शंकुर यादव एडवोकेट अछल्दा ब्लाक उपाध्यक्ष करन सिंह शाक्य अशर्फीलाल दिवाकर आदि किसान नेताओं ने अग्नि पीड़ित किसानों को जल्द क्षति का मुआवजा दिलाए जाने की शासन व जिला प्रशासन से मांग की है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button