उत्तर प्रदेशलखनऊ

आगामी 30 अक्टूबर को श्री विष्णु महायज्ञ के शुभारंभ आमंत्रण!

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
26 अक्टूबर 2022

आगामी 30 अक्टूबर को श्री विष्णु महायज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर कस्बा सिकंदरा में निकलेगी विशाल कलश यात्रा।

सिकंदरा कानपुर देहात। वैदिक सनातन संस्कृति समिति सिकंदरा कानपुर देहात के तत्वावधान में आपके नगर सिकंदरा स्थित प्राचीन महाकालेश्वर मंदिर के शानदार प्रांगण में द्वितीय श्री विष्णु महायज्ञ, श्रीमद् भागवत महापुराण एवं श्री राम कथा का दिव्य महोत्सव आगामी 30 अक्टूबर 2022 से 7 नवंबर 2022 तक श्रद्धालु भक्तों के सहयोग से आयोजित होगा। उक्त जानकारी देते हुए श्रद्धालु भक्त सौरभ पांडे ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि आगामी 30 अक्टूबर 2022 को यज्ञ स्थल से विशाल कलश यात्रा कस्बा सिकंदरा के मुख्य मार्गों से निकलकर समूचे नगर में भ्रमण करेगी। क्षेत्र के सभी श्रद्धालु भक्त पुरुष महिलाएं एवं बच्चे उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर ज्ञान रूपी गंगा का श्रवण कर जीवन को धन्य बनाएं।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button