उत्तर प्रदेशलखनऊ

सिकंदरा में संपूर्ण समाधान दिवस एडीएम वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
3 दिसंबर 2022।

सिर्फ 88 फरियादियों ने अपनी फरियाद दर्ज कराई।
मौके पर सिर्फ 4 फरियादियों का निस्तारण

सिकंदरा कानपुर देहात। संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सिकंदरा में एडीएम वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर परगना अधिकारी सिकंदरा डॉ पूनम गौतम एवं तहसीलदार सिकंदरा के अलावा पुलिस विभाग एवं संबंधित विभाग के अधिकारी गण मौजूद थे। जिसमें कुल 88 फरियादियों ने अपनी फरियाद दर्ज कराई। मात्र 4 फरियादियों का मौके पर निस्तारण किया गया। जो कि राजस्व से संबंधित बताई जाती है। प्राप्त खबरों के अनुसार अपने निर्धारित समय पर तहसील सिकंदरा के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होते ही फरियादियों का हुजूम उमड़ पड़ा। जिसमें अंतिम समय तक कुल 88 फरियादी दर्ज हुई। जिसमें सर्वाधिक शिकायतें 45 राजस्व की बताई जाती है। कस्बा रसधान निवासी गीता पत्नी प्रेमू ने मारपीट एवं छेड़खानी संबंधित शिकायत दर्ज कराई। सभी शिकायतों को निस्तारण हेतु एडीएम वित्त एवं राजस्व ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु दिशा निर्देश दिए।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button