उत्तर प्रदेश

पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला अधिकारी ने किया पौधरोपण

                                     जीटी 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, प्रदेश हेड संपादक डॉक्टर धर्मेंद्र गुप्ता। 05 जून 2025*                                                *#औरैया।*   आज 05 जून  गुरुवार को जिलाधिकारी डा0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में *”एक पेड़ मां के नाम”* 2.0 के तहत पौधरोपण करते हुए आमजन से अपेक्षा की है कि वृक्षारोपण अभियान में सहभागिता करते हुए पौधरोपण करें, जिससे पर्यावरण संतुलन को खराब/बिगड़ने से रोका जा सके। पर्यावरण संतुलन में वृक्षों की अहम भूमिका है, इनके माध्यम से मनुष्य जीवन के साथ-साथ  जीवों को बहुत कुछ प्राप्त होता है। आज किये गये रोपित वृक्षों से आने वाली पीढ़ी भी लाभान्वित होगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) महेंद्र पाल सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक नीरज प्रसाद के साथ, साथ पत्रकार बन्धुओं ने भी पौधरोपण किया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button