उत्तर प्रदेशलखनऊ

श्री जेपी इंटरनेशनल विद्यालय में यूपी दिवस मनाया गया

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला ब्यूरोचीफ राम प्रकाश शर्मा औरैया।

औरैया। मंगलवार को शहर के श्री जे.पी. इंटरनेशनल विद्यालय में यू.पी. दिवस मनाया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों ने तरह-तरह के कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इससे पहले कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि अमित अग्रवाल ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन के साथ की। जिसके बाद विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अयोध्या दर्शन कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए राम दरबार सजाया। वहीं बच्चों ने योगी और मोदी की वेशभूषा धारण कर कई एक्ट प्रस्तुत किये। इसके अलावा छात्र छात्राओें ने सांस्कृतिक धार्मिक व ऐतिहासिक कार्यक्रमों के अलावा नृत्य व गायन प्रस्तुतियां प्रस्तुत कीं। इस दौरान प्रधानाचार्य शिवा पाण्डेय के अलावा धनंजय श्रीवास्तव, अनुराग तिवारी, विवेक शुक्ला, अनीश क्षेत्री, प्रियंका पोरवाल, सांभवी चतुर्वेदी, रितु गुप्ता, मानसी क्षेत्री, रिचा शुक्ला आदि शिक्षकों के अलावा सभी कर्मचारी व छात्र छात्रायें मौजूद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button