डीएम ने विकासखंड एरवाकटरा का निरीक्षण कर दिये दिशा-निर्देश !

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, एरवाकटरा संवाददाता रोहित कुमार उर्फ रतन पोरवाल।
औरैया 21 जनवरी 2023- जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने विकास खंड एरवाकटरा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, भवनों की स्थिति के साथ-साथ अभिलेखों, पत्रावलियों व कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका व जीपीएफ पासबुक का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को ब्लॉक परिसर के क्षेत्र पंचायत कार्यालय में बन रहे सभागार का निरीक्षण करते हुए कहा कि सभागार के सौन्दर्यीकरण कार्य को कराकर सम्पूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।
पत्रावलियों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने ऑनलाइन व ऑफलाइन शिकायत पंजिका में पूरे काॅलम न होने पर कनिष्ठ लिपिक को निर्देश दिए कि कॉलम इस प्रकार से बनाए जाएं कि शिकायतों के प्राप्त होने से लेकर उसकी निस्तारण तिथि के मध्य तक का पूर्ण विवरण अंकित हो तथा खंड विकास अधिकारी द्वारा प्रत्येक शिकायतों के निस्तारण पश्चात अवलोकन भी किया जाए। जिलाधिकारी ने अपने वार्षिक निरीक्षण में ब्लाक में साफ सफाई तथा पत्रावलीयों का रखरखाव अच्छी तरह से देख कर खंड विकास अधिकारी की सराहना की ब्लाक परिसर में संचालित एनआरएलएम में निरीक्षण के दौरान जानकारी प्राप्त करने पर बताया कि कुल 930 समूह एरवाकटरा ब्लाक क्षेत्र में कार्यरत हैं, जिसका प्रजेंटेशन प्राप्त न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अच्छा कार्य करने वाली समूह की महिलाओं के साथ साथ लाभान्वित महिलाओं की छोटी-छोटी वीडियो क्लिप बनाकर अपने पास रखें जिससे समय पर आसानी से जानकारी दी जा सके और वीआईपी बैठक के दौरान उन्हें प्रस्तुत किया जा सके। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने एरवाकटरा ब्लाक के ग्राम समायन में एक इंटरलाकिंग मार्ग का निरीक्षण किया। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी एरवाकटरा, ब्लाक प्रमुख सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।






