*प्रदेश महामंत्री ने बीजेपी के सदस्यता अभियान को लेकर दी जानकारी*
*कहा जिले में आज से सदस्यता अभियान शुरू*
*आंन लाइन व आफ लाइन घर-घर जाकर भाजपा के सदस्य बनायें-प्रदेश महामंत्री*
5 सितंबर से 25 तक चलेगा सदस्यता अभियान फिर 25 सितंबर से 15 अक्टूबर तक बनेंगे सक्रिय सदस्य
*जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, राम प्रकाश शर्मा। 04 सितंबर 2024*
*#औरैया। 4 सितंबर।* भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय तुर्कीपुर में बुधवार को भाजपा एमएलसी एवं प्रदेश महामंत्री व कानपूर बुंदेलखंड क्षेत्रीय प्रभारी अनूप गुप्ता ने पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान की शुरुआत 2 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्य बनाकर किया गया और 3 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सदस्य बनाने के बाद बुधवार को जिले में प्रदेश महामंत्री ने जिलाध्यक्ष सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि को सदस्य बनाकर प्रमाण पत्र वितरित कर सदस्यता अभियान का शुरुआत की। . उन्होंने बताया कि सदस्यता का काम तीन चरणों में चलेगा। यह ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से चलेगा। प्रथम चरण में 2 सितंबर से 25 सितंबर 2024 तक और द्वितीय चरण में एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से 25 सितम्बर तक जनसंपर्क अभियान के तहत घर घर जाकर बृहद सदस्यता व ठिलिया, रिक्शा चालक, मजदूर , व्यापारी, शिक्षको को सदस्य बनाने का काम कर सकते हैं। इसकी रूपरेखा बना लें प्रत्येक रविवार को अटल सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सदस्यता का कार्यक्रम डिजिटल माध्यम से होगा। इसके लिए 8800002024 पर मिस कॉल देना होगा। सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 सदस्य बनाना होगा और नमो ऐप के माध्यम से 100 रुपए सक्रिय सदस्यता शुल्क जमा करना होगा। प्रेस वार्ता के बाद उन्होंने शक्ति केंद्र संयोजक, जिला पदाधिकारी, मानिट्रिंग टीम, मोर्चा के अध्यक्ष, सदस्यता अभियान के जिले की टोली के साथ बैठक कर सदस्यता अभियान को अच्छा करने के लिए जरूरी टिप्स दिए। .उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य, सक्रिय सदस्यता के लिए 100 सदस्य,सभी जनप्रतिनिधियो को सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित है। वह लक्ष्य के तहत काम करे। 11 सितंबर से 17 सितंबर तक शक्ति केंद्र पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के लिए शक्ति केंद्र प्रभारी जाएंगे।और 6, 7, 8 सितंबर को शक्ति केंद्र संयोजक को शक्ति केंद्र पर जाकर सदस्यता अभियान पर चर्चा कर पूरा चार्ट बनाना है। विशेष महा संपर्क अभियान 11सितम्बर से 17 सितंबर तक चलेगा। वही 25 सितंबर से 30 सितंबर तक हर मंडल की समीक्षा हो। इस अवसर पर कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी आनंद सिंह, जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता,सदर विधायिका गुड़िया कठेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल सिंह दोहरे, पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, सांसद प्रतिनिधि तिवारी जी,, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक अमर चंद्र राठौर,पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, श्रीकांत पाठक, चेयरमैन अनूप गुप्त, चेयरमैन राघव मिश्रा, नीरज गौतम,स्वदेश पोरवाल, कौशल, कुलदीप, शिव सिंह, धीरेंद्र सिंह, अवधेश सिंह पिंकी आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।