चौथे दिन भी नहीं मिला घाघरा नदी में गिरा मजदूर, तलाश जारी

ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क तहसील सिकंदरपुर अतुल कुमार राय
सिकंदरपुर, बलिया।
खरीद-दरौली के मध्य सरयू नदी पर निर्माणाधीन पक्का पुल के पायल ब्रिज से सरयू नदी में गिरे 22 वर्षीय मजदूर मोहम्मद आजम का चौथे दिन भी पता नही चल पाया है। शनिवार व रविवार को गोताखोरों की टीम नदी में खाक छानती रही लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। वही सोमवार से गोताखोरों व एनडीआरएफ की टीम नदी में चक्रमण कर रही है लेकिन मंगलवार समाचार लिखे जाने तक कोई सफलता नही मिल पाई थी। जबकि स्थानीय थाना प्रभारी दिनेश कुमार पाठक एवं सेतु निगम के अवर अभियंता सीपी सिंह भी गोताखोरों के साथ स्ट्रीमर पर बैठकर तलाश के कार्य में लगे हुए हैं वैसे मौके पर जो स्थिति है उससे तलाशी के कार्य में लगे लोग अब उसके ना मिलने से निराश होने लगे हैं जिससे मौके पर मौजूद उसके चाचा भाई सहित कार्यरत अन्य कर्मचारी मायूस है बता दे कि दरौली व खरीद के मध्य घाघरा नदी पर बन रहे पक्का पुल के निर्माण कार्य में लगा मजदूर सहारनपुर निवासी मोहम्मद आजम 25वर्ष पुत्र कजमुल पायल ब्रिज के क्रेन के झूले से सरयू नदी में गिर कर गायब हो गया था। पहले दिन तो संसाधन की अनुपलब्धता के कारण पर्याप्त तलाशी नहीं की जा सकी लेकिन दूसरे दिन से बाहरी गोताखोरों, एनडीआरएफ की टीम, स्टीमर व अन्य संसाधनों से लगातार तलाशी कराई जा रही है।






