यमुना तटवर्ती गांवों की समस्याओं का निकलेगा समाधान

Ashish Singh
District correspondent
Global times 7news network
- 31 दिसंबर व एक जनवरी को रायपुर भसरौल में होगा किसान संवाद
- बुंदेलखंड राष्ट्र समिति की यमुना ग्राम दर्शन यात्रा का साझा होगा अनुभव
खागा (फतेहपुर) : आगामी 31 दिसंबर व एक जनवरी 2023 को विजयीपुर ब्लाक के रायपुर भसरौल ग्राम पंचायत में दो दिवसीय किसान संवाद का आयोजन किया जाएगा। जिसमें यमुना तटवर्ती गांवों की सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य व बेरोजगारी मुद्दे पर संवाद होगा। बुंदेलखंड राष्ट्र समिति द्वारा जल, जंगल, जमीन, जीव-जन बचे राज्य बुंदेलखंड बने के नारे संग जारी संघर्ष में किसान संवाद के आयोजन को बेहद अहम बताया जा रहा है। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय ने कहा कि बीते दिनों संपन्न हुई नव दिवसीय पद यात्रा के दौरान यमुना तटवर्ती गांवों की समस्याओं को साझा करते हुए इनके समाधान पर विस्तार से चर्चा होगी।
तटवर्ती गांवों में बिजली, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर तमाम आवश्यकताएं हैं। मूलभूत सुविधाओं के अभाव में लोग रहते हैं। बताया कि आगामी 31 दिसंबर व एक जनवरी को दो दिवसीय किसान संवाद का आयोजन किया गया है। जिसमें ग्रामीणों की प्रमुख समस्याओं पर चिंतन के साथ ही समिति उनकी पीड़ा को सरकार में बैठे जिम्मेदारों के समक्ष पहुंचाया जाएगा। यात्रा के संयोजक रहे धर्मेंद्र दीक्षित ने बताया रायपुर भसरौल ग्राम सभा में टिकुरी माता मंदिर घाट पर हवन-पूजन, आरती के साथ कार्यक्रम का आरंभ होगा। रात्रि सत्र में विभिन्न विषयों पर किसान संवाद आयोजित होगा। दूसरे दिन सुबह पौधा रोपण, खेत खलिहान संवाद, कृषि की वर्तमान स्थिति भावी संभावनाओं पर चर्चा होगी।