स्वतंत्रता सेनानी पूर्व विधायक स्व गजेंद्र सिंह की 20वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला संवाददाता राम प्रकाश शर्मा, टीम औरैया।
बिधूना,औरैया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं बिधूना विधानसभा क्षेत्र से 5 बार विधायक रहे स्वर्गीय गजेंद्र सिंह मंत्री जी की 20वीं पुण्यतिथि पर हवन यज्ञ के साथ उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बिधूना के श्री गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम के महान पुरोधा पूर्व विधायक स्वर्गीय गजेंद्र सिंह की 20 वीं पुण्यतिथि के मौके पर उनकी प्रतिमा के समीप गायत्री परिवार के संतो द्वारा हवन यज्ञ में आहुतियां डलवाई गई। बाद में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय गजेंद्र सिंह की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और बाद में श्री गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस कार्यक्रम के मौके पर पूर्व विधायक स्वर्गीय गजेंद्र सिंह के पुत्र आईएएस अधिकारी मानवेंद्र सिंह सेंगर, रचना सिंह सेंगर, मंजू सिंह सेंगर, असिस्टेंट कमांडेंट बीएसएफ रोहित सिंह सेंगर, कीर्तिवर्धन सिंह सेंगर, अंशु डॉ उदय प्रताप सिंह, शिव प्रताप सिंह सेंगर, दिनेश प्रताप सिंह यादव, विनीत सिंह सेंगर, आशीष चौहान, गौरव गुप्ता, नीरज सेंगर, कल्लू कुशवाह व जितेंद्र चौहान आदि प्रमुख लोगों के साथ छात्र-छात्राएं मौजूद थे।