उत्तर प्रदेशलखनऊ

जिलाधिकारी ने धान खरीद की जानकारी राजस्व विभाग से की

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, समाचार संपादक डॉ धर्मेंद्र गुप्ता औरैया, उत्तर प्रदेश।

औरैया 11 नवम्बर 2022- जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने क्रॉप कटिंग के दौरान तहसील बिधूना स्थित विकासखंड सहार के ग्राम असैनी में पहुंचकर धान के उत्पादन की जानकारी राजस्व विभाग के कर्मचारियों से प्राप्त की। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से किसानों की उत्पादित फसल का मूल्यांकन किया जाता हैं। जिससे यह ज्ञात होता है कि फसल का उत्पादन किस प्रकार का रहा। उक्त अवसर पर उप जिलाधिकारी बिधूना लवगीत कौर तथा राजस्व विभाग के कर्मचारी आदि मौजूद रहें।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button