सौतेले पिता ने रिश्ते को किया शर्मसार

गोपाल ✒️ चतुर्वेदी
मथुरा
सूत्रों से प्राप्त सूचना के अनुसार
मथुरा जनपद के कोसी कला थाने का मामला
जिस मां ने अपने बच्चों के लिए सुनहरे भविष्य के सपने देखकर दूसरी शादी की थी। उसी दूसरे पति ने उसके बच्चों के सपनों को चकनाचूर कर दिया। एक बेटी जब जवान हुई तो उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। पुलिस को बेटी ने शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है।
मथुरा जिले में कोसीकलां शहर में सौतेले पिता ने अपनी बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। पति की मौत के बाद बेटी मायके में रहने लगी। यहां फिर पिता ने शारीरिक उत्पीड़न शुरू किया। पीड़िता ने थाना कोसीकलां में नामजद प्रार्थना पत्र दिया है।के दोस्त से की दूसरी शादी
शहर की एक कालोनी के रहने वाले एक व्यक्ति की करीब 18 साल पहले मृत्यु हो गई थी। मरने वाले व्यक्ति की पत्नी ने अपने पति के दोस्त के साथ दूसरी शादी कर ली। दोस्त की पत्नी का भी निधन हो गया था। दूसरी शादी करने वाली महिला पर उस समय एक पुत्र और पुत्री थी। महिला का दूसरा पति बच्चों को भी अपने घर ले आया। महिला का घर भी बिकवा दिया। कुछ दिन तक सब ठीक-ठाक चला। इस बीच महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। जब सौतेली पुत्री बड़ी हुई तो सौतेले पिता की उस पर नीयत खराब हो गई। मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाकर बनाए शारीरिक संबंध
सौतेले पिता ने बेटी को एक दिन मिठाई में नशीला पदार्थ खिला दिया। उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित कर लिए। पीड़िता ने विरोध किया तो पहले पति के पुत्र और पुत्री को घर से निकालने की धमकी देने लगा। उनके साथ मारपीट करने लगा। जैसे-तैसे उसने बेटी की शादी राजस्थान में कर दी, लेकिन उसके पति की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। बेटी मायके में आकर मां के पास रहने लगी। सौतेले पिता ने उसके साथ फिर शारीरिक संबंध बना लिए। करीब एक महीने पहले अश्लील वीडियो भी बना ली।